नहीं मिला वाशरूम तो इस महिला IAS ने, शौचालय ढूंढने वाली ऐप बना दी

Translate News:

   नई दिल्ली।। सुनकर आप हैरान हो सकते हैं लेकिन अमृतसर की एक आईएएस ने वो कर डाला जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा. अमृतसर नगर निगम में कमिश्नर सोनाली गिरी ने एक ऐप तैयार किया है जो आपको शौचालय ढूंढने में मदद करेगा. हालांकि इस एप की अवधारणा को लेकर मध्य प्रदेश के जबलपुर नगर निगम कमिश्नर वेद प्रकाश ने भी काम तो प्रारम्भ किये लेकिन मूर्त रूप नहीं ले पाया. सोनाली को इस काम में उनके पति विपुल उज्जवल का भी पूरा साथ मिला. इसको उन्होंने नाम दिया है. ‘स्वच्छ भारत टॉयलेट लोकेटर ऐप’.
क्या है स्वच्छ भारत टॉयलेट लोकेटर ऐप की खासियत
    सिर्फ तीन टच से आप नजदीकी पब्लिक टॉयलेट तक पहुंच सकते हैं.अब यह टॉयलेट कितना लाभदायक होगा,यह तो पब्लिक की रेटिंग ही तय करेगी.
ऐप बनाने के लिए मिल चुका है नेशनल अवार्ड
    दरअसल आईएएस दंपती विपुल उज्जवल और सोनाली गिरि की ओर से तैयार किया गया यह कोई पहला ऐप नहीं है. इससे पहले भी दोनों ‘आई वोट मोबाइल ऐप’ बना चुके हैं. यह एप लोकसभा चुनाव के दौरान बनाया गया था. इस एप को इनोवेटिव सेक्शन में चुनाव आयोग की ओर से नेशनल अवार्ड मिला था. इस ऐप के जरिए लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया गया था.

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top