Translate News:
हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में कल शाम अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम के अवसर पर प्रदर्शित एक झांकी में बसपा सुप्रीमो मायावती को उनकी पार्टी के लोगो ने मां काली का रूप दे दिया। इस पोस्टर में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का कटा सर उनके हाथों में है और आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत चरणों में पड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पोस्टर में मायावती का हाथ जोड़ते हुए दिखाया गया है।
झांकी के पोस्टर में बीजेपी को दलित और आरक्षण विरोधी करार दिया गया। पोस्टर में लिखा था कि हम आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे। झांकी में इस तरह के पोस्टर लगे होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने शहर में घूम रही प्रदर्शनी की झांसी को रुकवाया और पोस्टर को उतरवाया।
जिला प्रशासन के इस पोस्टर को हटाने से दलित समाज के लोगो में आक्रोश है। यह लोग प्रशासन की कार्यवाही को दलित विरोधी बता रहे हैं।गौरतलब है कि इससे पहले वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को पोस्टर में भगवान कृष्ण तथा भदोही में अर्जुन के रूप में दिखाया गया था।
