मामला निपटाने के लिए ASI ने मांगी रिश्वत, थाने में ही हुआ गिरफ्तार

Translate News:
    बरवाला।। जमीन का विवाद सुलझाने की एवज में कार्रवाई करने को लेकर 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहे बरवाला पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई धर्मबीर खटकड़ को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
      एएसआई को थाने में बने उसके पब्लिक डिलिंग रूम से ही पकड़ा गया। थाने में मौजूद कर्मियों को मामले का पता तब पता चला, जब टीम की गाड़ी आरोपी एएसआई को लेकर वहां से जा रही थी। गांव गुराना के वार्ड 10 निवासी सुरेंद्र जांगड़ा का जमीन को लेकर घनश्याम के साथ विवाद था। इस संबंध में सुरेंद्र ने बरवाला पुलिस थाने में शिकायत दी हुई थी।
आरोप है उसी शिकायत पर कार्रवाई करने की एवज में आरोपी एएसआई ने 15 हजार रुपये मांगे थे। इसके बाद सुरेंद्र ने इस संबंध में सतर्कता विभाग को सूचित कर दिया था। सुरेंद्र जांगड़ा ने बीते दिनों बरवाला में तैनात कानूनगो नरेंद्र सिंह को भी विजिलेंस के हत्थे चढ़वाया था। आरोप था कि नरेंद्र ने भी किसी मामले के संबंध में सुरेंद्र से रिश्वत की मांग की थी।
सुरेन्द्र थाने में कई घंटे से बैठा था इंतजार में
     बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता सुरेंद्र जांगड़ा शुक्रवार सुबह से ही एएसआई धर्मवीर खटकड़ के रूम में अपने अन्य साथियों के साथ बैठा था। दोपहर को सुरेंद्र ने धर्मवीर से हाथ मिलाया और उसके रूम से जाने लगा इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने धर्मवीर को दबोच लिया। अधिकारियों ने एएसआई की तलाशी ली कुछ नहीं मिलने पर उसके बैग को खंगाला तो उसके 15 हजार रुपये की नकदी मिली।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top