दरअसल विजय लक्ष्मी की संतोष से कहासुनी के पीछे बस यह कारण था कि संतोष उस रात घर थोड़ा देर से आए था। जिस कारण गुस्से में पहले तो दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर संतोष के सोने पर लक्ष्मी ने उनकी आंखों में फेवीक्विक डाल दिया।
इस घटना का पता चलते ही स्थानीय निवासियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और संतोष को सीधे नजदीकी अस्पताल ले गए। इस घटना ने सभी को चैंकाकर रख दिया। आंखों में फेवीक्विक डालने के बाद संतोष की आंखें खुल नहीं रही थी। डॉक्टर ने घंटों उपचार कर उन्हें बचाया। अब संतोष पहले से बेहतर हो गए हैं, लेकिन पत्नी की इस हरकत पर नाराज संतोष काफी गुस्से में है।
