एसडीएम का फर्जी हस्ताक्षर कर बेच दी 30 करोड़ की ज़मीन

Translate News:
भूमाफियाओं की नजर अब करोड़ो की ट्रस्ट भूमि पर ...
     भदोही/यूपी।। भदोही तहसील के एसडीएम कोर्ट में कार्यरत दो बाबूओं, दो अधिवक्ताओं एवं एक भू माफिया द्वारा एक कंपनी के नाम से दर्ज लगभग 30 करोड़ से अधिक की भूमि को पूर्व एसडीएम आशाराम यादव का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बेच दिया गया। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम आशाराम यादव ने सभी फाइल को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को दे दिया। डीएम ने फाइल को अपने पास रखा है तथा एसडीएम को तीन दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
    बताते चलें कि एक तो एक बानगी है अगर सीबीसीआई जांच करा दी जाए तो तहसील में ऐसे में करोड़ों रूपए के हुए हेराफेरी का मामला सामने आ जाएगा।
     बताते चलें कि भदोही तहसील में एक व्यक्ति ऐसा है जो सभी अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाना जानता है। अधिकारियों का स्थानान्तरण हो जाने के बाद बाबूओं को मिलाकर करोड़ों का खेल खेला जाता है। जिले में वर्षों से कुंठली जमा कर बैठे कुछ बाबूओं एवं वकीलों की मिली भगत से न सिर्फ सरकारी जमीनों जैसे तालाब, खलिहान, उसर आदि की नवइयत बदल दी जाती है, बल्कि उसे बेच भी दिया जाता है।
    ताज्जुब की बात ये है की सब जानते हैं कौन अधिकारियों का बनाता है फर्जी हस्ताक्षर बावजूद इसके उक्त गिरोह के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाया, यह चिंता की बात है।
    ऐसे में आम लोगों में ये भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है।की इतनी बड़ी खबर होनें के बावजूद भी एकात को छोड़कर जिले की बड़ी प्रिंट और इलोक्ट्रिनिक मिडिया इस खबर दिखाना मुनासिब नहीं समझ रही है,शायद जेब गर्म हो गई है।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top