उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने किए 6 आतंकी ढेर

Translate News:
    उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुईं दो अलग अलग मुठभेड़ों में गुरुवार को 6 आतंकवादी मारे गए.
     एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर दोबवान वन क्षेत्र में एक तलाश अभियान शुरू किया.
    उन्होंने बताया कि इस अभियान के बाद लोलाब इलाके में हुई पहली मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए. तलाश अभियान जारी रहने के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
    उन्होंने कहा कि जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. अधिकारी ने बताया कि शाम को दृग्मुल्ला इलाके में हुई एक अन्य मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.
    अधिकारी ने बताया कि कि सुरक्षा बलों ने दृग्मुल्ला के वातरखानी वनों में एक आतंकवादी के मौजूद होने की खबर मिलने के बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि वहां बीच-बीच में दोनों ओर से गोलाबारी जारी है. अभियान अब भी जारी है.


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top