बहन की शादी के लिए किया स्वंयवर का ऐलान रखी अजीब शर्ते

Translate News:
      नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी बहन के लिए स्वयंवर का आयोजन किया है। लेकिन स्वयंवर की खासियत ये होगी कि बहन नहीं बल्कि खुद तानाशाह बहन का पति चुनेगा। ‘न्यूज़ डॉट कॉम डॉट एयू’ की रिपोर्ट के मुताबिक सभी उम्मीदवार इस तानाशाह के सामने उसकी बहन को एक-एक कर प्रपोज करेंगे। जिस उम्मीदवार का तरीका इस तानाशाह को पसंद आयेगा, वही इसकी बहन का पति होगा।
     इस स्वयंवर के लिए प्योंगयांग के 30 बैचलर्स का सलैक्शन हुआ है। जिनकी लंबाई लगभग 5 फिट और 10 इंच के आस-पास है। ये सभी किम इल सुंग यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और आर्मी में काम कर चुके हैं। किम जोंग उन की बहन का नाम यो जोंग है। 29 साल की यो इस समय नॉर्थ कोरिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में गिनी जाती हैं। 2012 में भी उनने अपनी बहन के लिये स्वयंवर का आयोजन किया था लेकिन उस समय कोई योग्य वर नहीं मिला था। यो जोंग के बारे में नॉर्थ कोरिया छोड़ कर साउथ कोरिया जा चुके शख्स ने बताया कि अब वो बहुत खूबसूरत है।
       यूनिवर्सिटी में पढ़ती तो उसके पिता ने उसके लिए अलग से क्लास रूम तक के लिए अलग रास्ता बनवाया था, उस रास्ते पर यो जोंग के क्लासमेट के अलावा किसी का चलना प्रतिबंधित था। ऐसा कहा जाता है कि यो जोंग की शादी नॉर्थ कोरिया के आर्मी चीफ चोई रियॉंग हे के बेटे के साथ फिक्स्ड हो गयी थी लेकिन 2013 में उसकी मृत्यु एक रोड एक्सिडेंट में हो गयी। तब से यो जोंग सिंगल है। इस शख्स ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इन 30 में से शायद ही कोई किम जोंग और यो जोंग की शर्तों पर खरा उतर पाये। अगर कोई उनकी शर्तों को पूरा कर पाया तो वो भाग्यशाली होगा।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top