Breaking News
Loading...

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, 21 रुपये महंगा होगा सिलेंडर : नई कीमतें लागू


      आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है. पेट्रोल की कीमत में 2.58 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.26 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई.
    नई कीमतें बुधवार रात से लागू हो गई हैं. इस माह पेट्रोल डीजल की कीमत में यह बढ़ोत्तरी दूसरी बार की गई है.
     इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 65.60 रूपये प्रति लीटर और डीजल 53.93 रूपये प्रति लीटर मिलेगा. बीते 17 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी.
    इंडियन ऑयल कार्प (आईओसी) ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय पेट्रोल और डीजल उत्पाद के मौजूदा स्तर और रूपया-डॉलर विनिमय दर में बढ़ोतरी का असर पेट्रोल और डीजल की कीमत पर हुआ है. इसका प्रभाव उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है.’’
पेट्रोल-डीजल के बाद LPG और विमान ईंधन के भी दाम बढ़े
Atvnews Channel's photo.
     केंद्र सरकार ने विमान ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है. बुधवार को सरकार ने एविशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन में 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमत भी बढ़ाई गई है.
    सरकार के नए फैसले के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम बढ़ने से सिलेंडर 21 रुपये महंगा हो जाएगा. हालांकि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया.