8 साल की बच्ची ने मरने का नाटक कर बलात्कारी से बचाई अपनी जान

Translate News:
   नई दिल्ली।। बाहरी दिल्ली के किरारी इलाके में एक युवक द्वारा कथित तौर पर अपहृत करने के बाद बलात्कार की शिकार हुई आठ साल की बच्ची ने आरोपी से बचने के लिए मर जाने का दिखावा किया था। बच्ची ने अपने अभिभावकों को यह जानकारी दी।
बच्ची ने अभिभावकों बताई आपबीती
      बच्ची के अभिभावकों ने बताया 'जैसा कि उसने हमें बताया, ऐसा लगता है कि उसका अपहरण शनिवार को देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। तब वह घर के बाहर एक चारपाई पर सो रही थी। जब उसे अहसास हुआ कि वह कहीं दूसरी जगह पर और एक अजनबी के साथ है तो उसने चीखने की कोशिश की, लेकिन उसका मुंह बंद कर दिया गया था।' उन्होंने बताया कि आरोपी बच्ची को पास की गली में एक खाली प्लॉट में ले गया और उससे कथित बलात्कार किया। लड़की यह सोच कर डर गई थी कि आरोपी उसे मार डालेगा। इसलिए वह बिना हलचल के पड़ी रही मानो वह मर चुकी हो।
     अभिभावकों ने बताया कि आरोपी ने यह देखने के लिए लड़की को चिमटी काटी कि वह होश में है या नहीं, लेकिन लड़की नहीं हिली। आरोपी के जाने के बाद वह उठी और घर की ओर भागी। जब आरोपी ने उसे भागते देखा तो उसका पीछा किया, लेकिन एक पत्थर से ठोकर लगने पर वह गिर गया।
नाबालिग बताया जाता है आरोपी
     आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और बताया जाता है कि वह नाबालिग है। बच्ची के पिता ने बताया 'मेरी पत्नी ने चादर पर खून देखा और हम घबरा गए। मेरी बेटी ने तेज दर्द की शिकायत की। पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया।' तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली यह बच्ची फिलहाल अस्पताल में है और शायद बुधवार को उसे छुट्टी दी जाएगी।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top