जम्मू।। एक प्राचीन मंदिर में कथित तौर तोड़फोड़ और अपवित्र किए जाने के बाद से शहर में शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद जम्मू में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।जानीपुर थाने में मंदिर के महंत के साथ मारपीट की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जम्मू के रूप नगर में स्थित प्राचीन मंदिर को मंगलवार को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके बाद शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।जानकारी के अनुसार, जम्मू के रूपनगर और जानीपुर इलाके में इस घटना को लेकर भड़के तनाव के बाद फिलहाल हालात पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
डीएम ने कहा कि आरोपी शख्स पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ''दिमागी रुप से अस्थिर' एक व्यक्ति ने कल एक धार्मिक स्थल में तोडफोड की, जिसके विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड ने पुलिस चौकी पर हमला किया और कुछ वाहनों में आग लगा दी। यह प्रदर्शन रुक-रुककर सात घंटे तक चला।
घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं लग पाई। उन्होंने बताया कि भीड़ के उग्र होने पर लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले दागे गए।
