उत्तरी यूरोप का एक देश जहां पर रमज़ान का रोज़ा पूरे 23 घंटे और पांच मिनट का होता हैं. रमज़ान के रोज़े पूरी दुनिया ७ जून से शुरू हो चुके हैं. जिसमे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे 29 या 30 दिन तक रोज़े रखते हैं. यह रोज़ा सुबह सूरज निकलने से पहले शुरू होता हैं और शाम को सूरज ढलने के साथ खत्म होता हैं.पर कभी सोचा है कि ऐसे देशों में क्या होता होगा जहां गर्मी में सूरज महज कुछ घंटों के लिए डूबता है. फ़िनलैंड ऐसे ही देशो में शामिल हैं.फ़िनलैंड में सबसे लम्बा रोज़ा:23 घंटे 05 मिनट का हैं.
आकर्टिक महाद्वीप में सूरज की रोशनी लगभग 24 घंटे दिखाई देती है, वही उत्तरी फिनलैंड में सूरज सिर्फ 55 मिनट के लिए डूबता है.
मौसम की तब्दीली-
इस साल रमज़ान के रोज़े बहुत अधिक गर्मियों में पड़े है जसिके कारण ऐसा हैं. फ़िनलैंड जैसे देशो में गर्मियों के मौसम में सूरज की रौशनी २४ घंटे रहती है. वही अगर सर्दियों की बात करे तो फ़िनलैंड में रोज़ा सबके काम वक़्त का होता हैं.
मध्य पूर्व एशिया के समयानुसार रोजा
बांग्लादेशी मूल निवासी मोहम्मद फिनलैंड में रहते हैं, मोहम्मद का कहना है कि “मेरा रोजा सुबह 1:35 बजे शुरू होकर रात 12:48 बजे खत्म होता है” जबकि फिनलैंड की तरह ही लैपलैंड में रहने वाले कई दूसरे मुस्लमान मध्य पूर्व एशिया के समयानुसार रोजा रखते हैं”
आपको बता दे कि सबसे छोटा रोजा 09 घंटे का है अर्जेंटीना में वही एशिया का हाल,भारत में 14 घंटे 30 मिनट, पाकिस्तान में15 से 16 घंटे, बांग्लादेश में 15 घंटे का हैं.
