Breaking News
Loading...

हनुमानजी की आराधना से टूट जाती हैं जाति धर्म की दीवारें

    बस्ती।। श्री हनुमान जी की आराधना में जाति धर्म की दीवारें टूट रही है। बैरिहवा चैराहे पर शहाब अहमद ‘शीबू खान’ के नेतृत्व में सुन्दर काण्ड का पाठ के साथ ही वैदिक मंत्रों के बीच श्री हनुमान जी वंदना, आराधना, कीर्तन के साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
    शीबू खान ने श्री हनुमान भक्तों का स्वागत करते हुये कहा कि प्रयास होगा कि प्रति वर्ष ज्येष्ठ मंगल में भण्डारा हो इससे आत्मिक सुख मिलता है। भण्डारे में विशेष योगदान करने वाले राघवेन्द्र प्रताप सिंह ‘छोटे’ राजा ने कहा कि धर्म हमें जोड़ता है। श्री हनुमान जी की सेवा भावना अदभुत है। सेवा भाव ने ही उन्हें अष्ट सिद्धि नव निधि का दाता बना दिया। भण्डारे में अंकुर वर्मा, विपिन शुक्ल, आनन्द सिंह, पिकूं बाबा, संजय यादव, बब्लू, सन्तोष श्रीवास्तव, जेमस शर्मा, रवि यादव, लालमन यादव, मुकेश के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे को सम्पन्न कराने में विनोद, गोलू, अजय श्रीवास्तव, पिकूं शर्मा, कमाल अहमद, जमाल अहमद, पप्पू खान, जियाउल्ला खान के साथ ही बड़ी संख्या में लोगोें ने योगदान दिया।