Breaking News
Loading...

जानें कैसे बिना इंटरनेट करें व्हाट्सएप का उपयोग

     बिना इंटरनेट भी व्हाट्सएप का उपयोग आप कर सकते हैं। इतना ही नहीं रोमिंग के दौरान भी बगैर किसी रुकावट के यह कार्य करेगा।
      व्हाट्सएप का उपयोग आप तभी कर पाते हैं जब तक कि इंटरनेट काम कर रहा हो। इंटरनेट बंद तो व्हाट्सएप भी बंद हो जाता है। पंरतु कुछ उपाए हैं जिनके माध्यम से आप बिना इंटरनेट भी व्हाट्सएप का उपयोग कर सकते हैं। आप भारत ही नहीं बल्कि विश्व के किसी भी देश में चले जाएं आपके फोन में व्हाट्सएप चलता रहेगा चाहे इंटरनेट काम करे या न करे। बिना इंटरनेट व्हाट्सएप का उपयोग करने के लिए आप चैट सिम का उपयोग कर सकते हैं।
क्या है चैट सिम
     चैट सिम विश्व का पहला सिम कार्ड है जिसमें बिना इंटरनेट आप सभी चैट एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप असीमित टेक्सट मैसेज, लाइन, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर का उपयोग कर सकते हैं। इसमें लिमिटेड एक्सेस होता है। चैट सिम में आप चैट के अलावा दूसरी सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकते।
कैसे करता है कार्य
     चैट सिम जब आप अपने फोन में लगाते हैं तो यह लोकल नेटवर्क आॅपरेटस को सर्च कर डाटा से कनेक्ट हो जाता है। इस बारे में कंपनी का कहना है कि आप जब सिम कार्ड डालते हैं तो यह आस पास उपलब्ध सबसे बेस्ट नेटवर्क को मुहैया करता है। बस कनेक्ट होते ही आप चैटिंग शुरू कर सकते हैं। आपने इंटरनेट सेवा एक्टिव किया है या नहीं किया है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चैट सिम का उपयोग करते ही आप सभी तरह के चैट एप्लिकेशन का उपयोग बिना इंटरनेट कर सकते हैं।
किसके लिए है फायदेमंद
    चैट सिम सेवा उन लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद है जो ज्यादातर विदेशों में ट्रैवल करते हैं। वहीं यदि आप चैटिंग पर बहुत ज्यदा एक्टिव हैं तो भी चैट सिम सेवा बहुत अच्छी कही जा सकती है। खास बात यह कही जा सकती है कि रोमिंग के दौरान भी इस सेवा का उपयोग बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
कहां है उपलब्ध
    चैट सिम सेवा विश्व भर के 150 देशों में उपलब्ध है जिनमें भारत भी एक है। भारत में चैट सिम का उपयोग करने के लिए आपको लभगभ 900 रुपए सालाना चुकाने होंगे। भारत में चैट सिम आपको स्टोर पर नहीं मिलेगा। इसे आॅनलाइन आॅर्डर करना होगा।
है कमी
    चैट सिम की कमी यह है कि इसमें आप फोटो और वीडियो को शेयर नहीं कर सकते है। यदि फोटो पर वीडियो सेवा अपने व्हाट्सएप के साथ एक्टिवेट करना चाहते हैं तो आपको अलग से पैकेज लेना होगा। यहां क्लिक कर आप चैट सिम खरीद सकते हैं।