Breaking News
Loading...

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों पर बच्चों का समर्पण भारी, डीएम बढ़ा रहे हौसला

    मुज़फ्फरनगर।। जनपद के क्रिएटिव जिलाधिकारी की एक सोच ने सरकुलर रोड की तस्वीर बदल दी है। मुज़फ्फरनगर को लोग अब दंगे, क्राइम, झगड़ो से नहीं बल्कि रंग से सरोबर सन्देश दे रही दीवारो, सौंदर्य, स्वछता और हरियाली से पहचानेंगे। खूबसूरत शहर बनाने और नया रूप देने की सोच के साथ जिले के आलाधिकारी इस मुहीम में लगे है। बच्चों को मोटीवेट करते हुए जिलाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षक, सरकुलर रोड की दीवारो पर खूबसूरत पेंटिंग के माध्यम से समाज को एक नई सोच के साथ दिशा देने का काम भी कर रहे है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव मदद कर रहे है तो जनपद के स्कूल के प्रधानाचार्य अपने कॉलेज के बच्चों को साथ लेकर दीवारो पर पेंटिंग करवा रहे है। सिटी मजिस्ट्रेट और स्वयं जिला अधिकारी बच्चों का उत्साहवर्धन करने हेतु बच्चों के बीच रोजाना उपस्थित रहते है। साथ ही समाजसेवीयो को भी बच्चों का उत्साहवर्धन हेतु प्रेरित करने का कार्य करते है। समाजसेवी विराज तोमर, गुलाब सिंह वहलना, जयवीर सिंह, विकास बालियान, बीना शर्मा, सत्यप्रकाश रेशु व् अन्य संस्थाये बच्चों का होसला अफजाई के लिये बच्चों को नाश्ता करवाते है। जनपद वासी जिलाअधिकारी के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंशा कर रहे हे जिलाधिकारी व् जिला विद्यालय निरीक्षक व् सिटी मजिस्ट्रेट भी रोजाना बच्चों के बीच बैठ कर स्वयं भी नास्ता करते हे जिसकारण बच्चों में भी एक विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। दिनप्रतिदिन बच्चों ओर स्कूल वालो की संख्या बढ़ रही है।
     रविवार सायं 7 बजे चौ छोटू राम डिग्री कॉलेज के सभागार में यहाँ के निवासीयो के साथ सिटी मजिस्ट्रेट एक बैठक लेकर सरकुलर रोड पर स्थित मकानों, प्रतिस्थानो, विभागों, स्कूल कालेज आदि की दीवारो पर एक रंग/तस्वीरें एक डिस्प्ले बोर्ड को लेकर चर्चा करेंगे और नए सुझाव मांगेंगे।
     सरकुलर रोड को सी सी से निर्मित करना, लेड लाइट पथ प्रकाश हेतु लगाने, इस सड़क को होर्डिंग मुक्त बनाने, महावीर चोक से बस सञ्चालन पीछे ले जाने की योजना से यह क्षेत्र स्वच्छ साफ़ करने के प्रयासों को जन समर्थन मिल रहा है। साथ ही इस क्षेत्र में कूड़े के लिए जगह जगह डस्टबिन रखवाने और नए पोधे रोपने की भी योजना है।
     आम जन से मिलकर और उन्हें विश्वास में लेकर मैन रोड की दीवारो पर एक ही जैसा रंग करने का काम किया जायेगा और महावीर चौक का सौंदर्य करण और अतिक्रमण से भी जल्द मुक्त कराया जायेगा। इस कार्य से लोगो का जुड़ाव इसी से नज़र आता है की चित्रकारी कर रहे छात्र छात्राओ में मुस्लिम समुदाय से जुड़े बच्चे रोजे रखने के बावजूद धूंप में मगन होकर चित्रकारी कर रहे है।
    सैंकड़ो बच्चों, शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रतिदिन कोई न कोई जलपान करा कर इस अभियान से जुड़ रहा है। राष्ट्रिय मज़दूर संगठन से जुड़े विकास बालियान, विराज तोमर ने आज सैंकड़ो लोगो के जलपान की व्यवस्था की और इस अभियान से जुड़ने पर ख़ुशी जताते हुए डीएम के प्रयासों को भूरि भूरि प्रशंशा की।