
फोन खो जाने पर आप उसे बिना किसी ट्रैकिंग एप के भी ढूंढ सकते हैं।फोन खो गया है तो जरूरी नहीं उसे ट्रैक करने के लिए आपको किसी एप्लिकेशन का सहारा लेना पड़े। बल्कि आप बिना किसी एप्लिकेशन को उपयोग किए अपना खोया हुआ फोन ट्रैक कर सकते हैं। आगे हमने बिना ट्रैकिंग एप के स्मार्टफोन को ढूढ़ने का तरीका सुझाया है।
एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित फोन में पहले से ही ट्रैकिंग फीचर मौजूद है जिसे उपभोक्ता फोन की सेटिंग में जाकर एक्सेस कर सकते हैं। इसे एक्टिव करने के लिए: [इसे भी पढ़ें: एंडरॉयड स्मार्टफोन में कैसे करें रिस्ट्रिक्टेड एप्स को डाउनलोड]
स्टेप 1. सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं।
स्टेप 2. जहां सिक्योरिटी आॅप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. सिक्योरिटी में नीचे की ओर डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर्स का आॅप्शन दिया गया है। [इसे भी पढ़ें: नए एंडरॉयड स्मार्टफोन उपभोक्ता के लिए जरूरी हैं 5 सेटिंग]
स्टेप 4. एंडरॉयड एडमिनिस्ट्रेटर्स के आॅप्शन पर क्लिक करते ही आपको एंडरॉयड डिवाइस मैनेजर का आॅप्शन मिलेगा।
स्टेप 5. एंडरॉयड डिवाइस मैनेजर पर क्लिक कर उसे टिक कर दें। जिसके बाद यह फीचर एक्टिव हो जाएगा। इसे एक्टिव करने के बाद यदि आपका कहीं खो जाता है तो आप गूगल अकाउंट पर जाकर फोन की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही एंडरॉयड डिवाइस मैनेजर एक्टिव होने पर आपको गूगल मैप्स के माध्यम से फोन की जानकारी मिलती रहेगी। कि फोन कहां है और किस जगह आॅन किया गया है। इसके माध्यम से आप अपने खोए हुए फोन का डाटा रिमोटली डिलीट भी कर सकते हैं।
विंडोज आॅपरेटिंग सिस्टम
विंडोज फोन में फाइंड माई फोन नाम से फीचर मौजूद है। जिसे आॅन करते ही आप अपने खोए हुए फोन के बारे में पता कर सकते हैं। यदि यह फीचर एक्टिव है और आपका फोन खो गया है तो आप विंडोजफोन डॉट कॉम पर जाकर फोन की लोकेशन और मैप्स देख सकते हैं। इसके साथ ही आप लोकेशन का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं और फोन को लॉक भी कर सकते हैं। फाइंड माई फीचर को एक्टिव करने के लिए:
स्टेप 1. सबसे पहले अपने फोन की एप्स लिस्ट में जाएं। [इसे भी पढ़ें: जानें आईफोन और आईपैड में कैसे बनाएं टेक्सट शॉर्टकट]
स्टेप 2. वहां सेटिंग में जाकर अपडेट एंड सिक्योरिटी आॅप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3. जहां क्लिक करते ही आपको फाइंड माई फोन को आॅप्शन मिलेगा।
स्टेप 4. फाइंड माई फोन पर क्लिक करते ही यह आॅप्शन एक्टिव हो जाएगा।
आईओएस आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस में भी बिना किसी एप्लिकेशन के फोन को ट्रैक करने की सुविधा उपलब्ध है। फाइंड माई एप नाम से मौजूद इस फीचर को एक्टिवेट करने के बाद आप अपने खोए हुए फोन को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही फोन को डाटा को फोन दूर होने पर भी डिलीट किया जा सकता है। इस फीचर को एक्टिवेट को करने के लिए
स्टेप 1. सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाकर आईक्लाउड को आॅन करें।
स्टेप 2. इसके बाद आईक्लाउड में आपको फाइंड माई फोन का आॅप्शन मिलेगा।
स्टेप 3. फाइंड माई फोन पर क्लिक कर उसे आॅन करना है।
