राज्यसभा चुनाव : हरियाणा नतीजों से बौखलाई कांग्रेस, दोबारा चुनाव करवाने की मांग की

Translate News:
    चंडीगढ़।। हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में उलटफेर के बाद कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सफ़ाई देते हुए कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल और बीजेपी ने मिलकर साज़िश रची है। कांग्रेस ने दोबारा चुनाव की करवाने की मांग की है। 14 कांग्रेसी विधायकों के वोट रद्द होने की वजह से बीजेपी समर्थित सुभाष चंद्रा को जीत हासिल हुई।

हरियाणा के नतीजे चौंकाने वाले
      हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सबसे ज़्यादा चौंकाने वाले रहे। कांग्रेस के 14 विधायकों के वोट रद्द हो जाने की वजह से निर्दलीय उम्मीदवार आरके आनंद हार गए और बीजेपी समर्थित सुभाष चंद्रा राज्यसभा पहुंच गए। अब कांग्रेस ने इन 14 विधायकों को लेकर कांग्रेस ने हुड्डा से सफ़ाई मांगी है।
     पार्टी हाईकमान के फैसले के बावजूद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार आरके आनंद हार गए। पार्टी का एक धड़ा पहले से ही उनका विरोध कर रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने अपनी वरीयता नहीं बताई, तो रणदीप सुरजेवाला ने अपना वोट जाहिर कर दिया।
चौटाला ने कहा- जानबूझकर किया गया काम है यह
     आईएनएलडी के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी से हाथ मिला लिया, ये कोई गलती नहीं है, जान बूझकर कांग्रेस के नेताओं ने ऐसा किया है। बीजेपी नेताओं के चेहरों की खुशी बता रही है कि दोनों सीटों पर जीत क्या मायने रखती है। कुल 90 में से 76 वोट सही पाए गए और पहली वरीयता के आधार पर केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह आसानी से जीत गए। लेकिन दूसरी सीट पर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा की जीत चौंकाने वाली रही।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top