Breaking News
Loading...

घर में घुस कर युवती से रेप, ढाई साल की बच्ची ने पकड़वाया रेपिस्ट




   गुड़गांव।। शहर में आपराधिक वारदातें कम होने के नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी न किसी बड़ी वारदात के कारण साइबर सिटी दहल ही जाती है। सोमवार को भी एक मामला शहर के सेक्टर 10 इलाके के सरस्वती एन्कलेव में सामने आया है। लेकिन इस मामले में एक ढाई साल की बच्ची की बहादुरी के कारण रेप और लूट के आरोपी को पकड़ लिया गया है।
     जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर 10 इलाके के सरस्वती एन्कलेव में सोमवार की दोपहर में 4 हथियार बंद बदमाश लूटपाट के इरादे से पहुंचे। इस दौरान बदमाश चार पहले फ्लोर एक घर में घुस गए, उस घर में महिला के साथ उसकी ढाई साल की बेटी मौजूद थी। इस दौरान बदमाशों ने महिला के हाथ पैर बांध दिए, जबकि बदमाशों ने बेटी को नहीं बांधा और लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों का पांचवां साथी इनोवा गाड़ी में बाहर इंतजार करता रहा।
सेकेंड फ्लोर पर युवती के साथ किया रेप का प्रयास
     पहले फ्लोर पर आतंक मचाने के बाद चारों बदमाश सेकेंड फ्लोर पर गए, जहां पर एक युवती और उसका 6 वर्षीय भतीजा मौजूद था। जिसके बाद बदमाशों ने युवती के भतीजे के सिर पर पिस्टल रखकर युवती के हाथ-पैर बांध दए और एक बदमाश उससे रेप करने लगा।
महिला ने मचाया शोर तो पकड़ा गया बदमाश
     जिसके बाद जिस महिला को बदमाश पहले फ्लोर पर बांध कर डाल गए थे, उसकी ढाई साल की बेटी ने अपनी मां के हाथ-पैर खोल दिए और महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इक्कट्ठा हो गए और उन्होंने रेप करने वाले बदमाशों को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। जबकि बदमाश के तीन साथी छत से ही कूद कर भाग गए।
सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    वारदात के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दी रेप करने वाले एक आरोपी विरेन्द्र को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने विरेन्द्र की निशानदेही पर वारदात में शामिल उसके बाकी चारों साथियों को यूपी के सिकंदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया दो असलहा एवं इनोवा कार भी बरामद कर ली है ।