.jpg)
जानकर पैरो तले जमी खिसक जाएगी !!
भुवनेश्वर से 150 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय अंगुल में एक भाई ने अपनी बहन की सुपारी इसलिए दे दी क्योंकि बहन के बड़े भाई के साथ नाजायज संबंध थे। अपने परिवार के इज्जत पर दाग लगने से क्रोधित भाई ने बहन की हत्या की साजिश रची थी लेकिन बदमाशों ने सुपारी देने वाले को ही मौत के घाट उतार दिया।
रविवार को जब पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया तब यह मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय नमिता दास के अपने बड़े भाई अभिमन्यु दास से नाजायज संबंध थे। इससे उनका छोटा भाई समर दास नाराज था। तीनों बदमाशों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।
मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। बहुत साल पहले अभिमन्यु दास केंद्रपाड़ा जिले से काम की तलाश में अंगुल आ गया। फिर उसने नमिता और समर को भी नौकरी के लिए वहीं बुला लिया। शादीशुदा अभिमन्यु ने नमिता से शारीरिक संबंध बना लिए। इस बात से परिवार में बवाल मच गया। नमिता ने हाल ही में उसके बेटे को जन्म दिया है।
इससे नाराज समर ने तीन लाख रुपए में नमिता की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने तीन बार नमिता की हत्या की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे। इस बीच समर बार-बार बदमाशों पर बहन की हत्या का दबाव डालने लगा।
इस पर बदमाशों ने अपना इरादा बदल दिया। वे पैसे वापस देना नहीं चाहते थे लिहाजा उन्होंने समर को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। सात सितंबर को बदमाशों ने पैसे के साथ समर को रेल पटरी के पास बुलाया और समर की हत्या कर दी। शव पटरी पर छोड़कर पैसे लेकर फरार हो गए।
