Translate News:
रोसड़ा।। फेसबुक पर प्यार के बाद चैटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। मोहब्बत परवान चढ़ती रही। अचानक प्रेमिका ने पाला बदला और चैैटिंग बंद कर दी। मिलने को कहा तो इंकार कर दिया। आहत प्रेमी लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। लड़की एक शादी समारोह में अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। प्रेमी वहां पहुंच गया। लड़की मिलने से मना कर दिया तो उसी गांव के स्कूल परिसर पर जहर खा लिया। युवक को छटपटाते देख लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। युवक फिलहाल अस्पताल में मौत से जूझ रहाहै। चैटिंग बंद होने के बाद वह परेशान था और वह जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।
बातचीत में लड़की के घर का पता था और वह उसके घर पहुंच गया। वहां पता चला कि वह अपने रिश्तेदार के यहां गई है तो प्रेमी वहां भी पहुंच गया। लोक-लाज के चलते प्रेमिका ने उससे मिलने से इनकार कर दिया। इससे वह इतना आहत हो गया कि खुदकुशी करने के लिए जहर खा लिया। उसी गांव के एक स्कूल में उसे छटपटाते देख लोगों ने पुलिस कोइसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने पता लगाकर उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति गंभीर है।
