Breaking News
Loading...

नागपुर में जन्मा "एलियन" जैसा बच्चा

    नागपुर।। अभी तक आपने फिल्मों में ही एलियन देखा होगा, लेकिन नागपुर के एक अस्पताल में हुबहु एलियन जैसा दिखने वाले बच्चे का जन्म हुआ है, एलियन जैसे दिखने वाले इस बच्चे को हर कोई देखना चाह रहा है, चिकित्सा क्षेत्र में सबका ध्यान अपनी ओर लाने वाली घटना शहर के लता मंगेशकर अस्पताल डिगडोह में हुई है, लता मंगेशकर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला ने शुक्रवार रात 12 .45 बजे ऐसे बच्चे को जन्म दिया जिसके शरीर पर चमड़ी की परत नहीं है, अस्पताल के डॉक्टरों ने इसे "जिनेटिक डिसऑर्डर" बताया।
     अस्पताल में ये बच्चा फ़िलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है ,बच्चे को देखने के लिए लोगो की भीड़ लगी हुई है, अस्पताल के डॉ यश बानाईत ने बताया की 8 वे महीने में बच्चे का जन्म हुआ है और जिनेटिक डिसऑर्डर के कारण इसका पूर्ण विकास नहीं हुआ है, बच्चे की हाथ और पैर की उगलियाँ छोटी है, बच्चे का नाक भी मुड़ा हुआ है, मध्य भारत में इस तरह बच्चे का जन्म पहली बार हुआ है, पाकिस्तान में 1984 में इस तरह के बच्चे का जन्म हुआ था जो 2008 तक जिंदा था, लेकिन ये बच्चा कब तक जिवित रहेगा इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, डॉ यश बानाईत के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम इस बच्चे का इलाज कर कर रही है, कंजाईल अनामोली लेकर तीन लाख बच्चों में से इस तरह के एक बच्चे का जन्म होता है, इस बच्चे की तैलीय ग्रंथि का विकास नहीं हुआ, इसे जेल लगाना पड़ता है, बच्चे की 2 डी इको जांच की गई है।