अफजाल अंसारी का सपा पर हमला, कहा- यूपी में चुनाव से पहले दंगा करवाने की हो रही है तैयारीयूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी में मचा घमासान जहां एक ओर शांत होने पर है, वहीं विलय रद्द होने के बाद कौमी एकता दल का पारा चढ़ गया है. पार्टी प्रमुख अफजाल अंसारी ने सपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है. साथ ही आरोप लगाया कि चुनाव से पहले यूपी में दंगा करवाने की तैयारी चल रही है.
उन्होंने कहा, 'प्रदेश में अपराधी बेलगाम हैं और यूपी के सीएम हजारों-करोड़ों खर्च करके अपनी इमेज चमकाने में लगे हैं. बीजेपी के लोग यूपी के इस माहौल को अपने फेवर में बनाने में लगे हैं.' कौमी एकता दल के अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में सपा और बीजेपी दोनों मिलकर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने में लगे हैं. चुनाव से पहले दंगे करवाने की तैयारी है.
अफजाल ने आगे कहा, 'कौमी एकता दल के सपा में विलय की शुरुआत पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने की और उसे आगे बढ़ाया बलराम यादव ने. 10 जून को हमारी मीटिंग शिवपाल यादव और 11 जून को हमारी मीटिंग नेताजी मुलायम सिंह यादव से हुई. नेताजी ने कहा कि आप अपने दल का मर्जर सपा में कर दीजिए.'
अफजाल ने मुलायम और अखिलेश पर एक साथ निशाना साधते हुए कहा, 'मुलायम को न तो अखिलेश के सिद्धांतों की परवाह है और न ही अखिलेश को अपने पिता के निर्णयों का सम्मान करने की ही फिक्र है.' उन्होंने आगे कहा कि पूर्वांचल में उनकी पार्टी सपा को औकात दिखा देगी.