Breaking News
Loading...

जानें कैसे हटाएं स्मार्टफोन की स्क्रीन से स्क्रैच

     स्मार्टफोन की स्क्रीन पर यदि स्क्रैच आ गए हैं तो आप उन्हें घरेलू उपायों से साफ कर सकते हैं।
      स्मार्टफोन पर स्क्रीन गार्ड नहीं लगा हुआ है और स्क्रैच आ गए हैं तो इसके लिए स्क्रीन बदलने या सर्विस सेंटर जानें की जरूरत नहीं है बल्कि कुछ घरेलू उपाय अपनाकर ही स्क्रैच को हटा सकते हैं। आगे हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों की जानकारी दे रहे हैं।
1. टूथपेस्ट का करें उपयोग
    यह सुनकर आपको भले ही थोड़ा अजीब लगे किंतु आप टूथपेस्ट के माध्यम से अपने फोन की स्क्रीन पर आए स्क्रैच का साफ कर सकते हैं। इसका उपयोग ओरिजनल स्क्रीन पर न करें। इसे उपयोग करने के लिए सबसे पहले: [इसे भी पढ़ें: स्मार्टफोन की स्क्रीन हो गई है डैमेज, ऐसे करें खुद से रिपेयर]
स्टेप 1. थोड़ा सा टूथपेस्ट निकालें और उसे रूई या नरम कपड़े पर रखें।
स्टेप 2. इसके बाद टूथपेस्ट लगे कॉटन या कपड़े को गोलाकार मोशन अपने फोन की स्क्रीन पर घुमाएं।
स्टेप 3. इस प्रक्रिया को तब तक करें जब तक कि स्क्रैच साफ न हो जाएं।
स्टेप 4. इसके बाद स्क्रीन को साफ कपड़े या कॉटन से साफ करें ताकि टूथपेस्ट का निशान साफ हो जाए।
   ध्यान रहे टूथपेस्ट जेल आधारित नहीं होना चाहिए। साथ ही टूथपेस्ट का उपयोग केवल स्क्रीन गार्ड पर लगे स्क्रैच का हटाने के लिए करें।
2. सेंडपेपर का इस्तेमाल
    अपने फोन की स्क्रीन पर आए स्क्रैच को साफ करने के लिए आप सेंडपेपर का भी उपयोग कर सकते हैं। इसे उपयोग करने के लिए :
स्टेप 1. सबेस पहले सेंडपेपर का थोड़ा सा टुकड़ा लें। [इसे भी पढ़ें: एंडरॉयड स्मार्टफोन में कभी न करें ये 7 काम]
स्टेप 2. इसके बाद फोन की स्क्रीन पर जहां स्क्रैच आए हुए हैं वहां धीरे—धीरे सेंडपेपर का रगड़ें।
स्टेप 3. थोड़ी देर सेंडपेपर घिसने के बाद देखें आपके फोन की स्क्रीन पर आए स्क्रैच कम हो जाएंगे।
    ध्यान रहें इस उपाय को प्लास्टिक फ्रेम या ग्लॉसी बैक कवर पर इस्तेमाल न करें।
3. बेकिंग सोडा
   जी हां आप घर में मौजूद बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर अपने फोन की स्क्रीन पर आए स्क्रैच को कम या साफ कर सकते हैं। बेकिंग सोडा स्क्रीन स्क्रैच हटाने का एक अच्छा आॅप्शन है। इसे उपयोग करने के लिए सबसे पहले
स्टेप 1. सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी डालें।
स्टेप 2. बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। यह पेस्ट थोड़ा पतला होना चाहिए।
स्टेप 3. इसके बाद इसे पेस्ट को एक साफ नरम कपड़े में लेकर फोन की स्क्रीन पर वहां लगाए जहां स्क्रैच हैं।
स्टेप 4. स्क्रीन पर फोन को धीरे-धीरे गोलाकार मोशन में घुमाते रहें।
स्टेप 5. इसके बाद आपको स्क्रीन पर स्क्रेच कम दिखेंगे और या फिर बिल्कुल साफ हो जाएंगे।
4. अंडा और पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट
    फोन की स्क्रीन से स्क्रैच को हटाने के लिए अंडा और पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट ;फिटकरीद्ध का उपयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंडे का सफेद हिस्सा और पोटेशियम एल्मुमिनियम सल्फेट को एक साथ मिलाना होगा। इसे उपयोग करने के लिए
स्टेप 1. सबसे पहले अंडे का सफेद भाग और एक चम्मच पोटेशियम एल्युमिनियम सल्फेट को एक साथ मिलाएं।
स्टेप 2. फिर एक माइक्रोफाइबर कपड़ा (रेशमी कपड़ा) लें। [इसे भी पढ़ें: जानें एंडरॉयड स्मार्टफोन में कुछ छिपे हुए गेम जिन्हें आप आॅफ लाइन भी खेल सकते हैं]
स्टेप 3. इसके बाद एक सॉस पेन में फिटकरी के एक चम्मच मिश्रण को 150 डिग्री पर गर्म करें।
स्टेप 4. इसके बाद रेशमी कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर रख लें।
स्टेप 5. फिर उस कपड़े पर एल्मुमिनियम फॉयल को रखें और 300 डिग्री के तापमान पर रखें जब तक कपड़ा पूरी तरह नहीं सूख जाता।
स्टेप 6. कपड़ा सूखने के बाद उसे 20 से 30 सेकेंड के लिए ठंडे पानी में रखें।
स्टेप 7. कपड़े को ठंडे पानी से निकाल कर 48 घंटे तक सूखने के लिए रखें।
स्टेप 8. इसके बाद आप इस कपड़ें का उपयोग फोन के स्क्रैच हटाने के लिए कर सकते हैं।
5. बेबी पाउडर
    फोन की स्क्रीन से स्क्रैच हटाने का सबसे आसान तरीका बेबी पाउडर है। इसे उपयोग करने के लिए आपको पानी में बेबी पाउडर डाल कर उसका पेस्ट बनाना है। इस पेस्ट को स्क्रैच पर गोलाकार मोशन में उपयोग करें। थोड़ी देर बाद आपको स्क्रीन से स्क्रैच साफ होते दिखाई देंगे।