जोधपुर में इमारत पर गिरा मिग २७, दोनों पायलट सुरक्षित

Translate News:



    राजस्थान जोधपुर में भारतीय वायु सेना का फायटर जेट विमान मिग २७ एक इमारत पर गिर गया है। जिसके बाद इमारत में आग लग गई। विमान में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि मिग २७ विमान ट्रेनिंग मिशन पर था। वायुसेना ने हादसे के बाद कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए हैं। यह विमान रनवे से ७ किलोमीटर दूर एक इमारत पर सुबह ११.३२ मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जानकारी के मुताबिक, इंजन फेल होने की वजह से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की जा रही थी। यह काफी पुराना विमान है। यह अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था। इसे अपग्रेड करके उड़ाया जा रहा था। यह विमान रूस में बना था।
    चश्मदीदों के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पहले ही मिग के दोनों पायलट पैराशूट से नीचे उतर गए थे।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top