ये क्या बोल गये अमर सिंह

Translate News:
    लखनऊ।। चुनाव जीतने के बाद अमर सिंह सपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। साथ में मुलायम के छोटे भाई और प्रदेश के नगर विकास मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने मथुरा काण्ड पर सपा का पक्ष रखते हुए यहां तक कह डाला कि मैं हेमा मालिनी से प्यार करता हूँ। बता दें कि हेमा मथुरा से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने कहा हेमा जी सांसद हैं पर वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर रही थीं। फिर भी भाजपा के बड़े नेता आकर शिवपाल पर हमला करते है।
    साथ ही बिना साक्ष्य के आरोप लगाते हैं। यह आरोप प्रत्यारोप और झूठी राजनीति की जा रही है। उन्होंने भाजपा के कई नेताओं से अपनी और नेता जी (मुलायम सिंह) की करीबियों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा एटा इटावा और मैनपुरी में ब्रह्मदत्त से खूब द्वंद चलता था। पर उसके बाद भी नेता जी ने उनके कई काम किये। उन्होंने कहा चित्रकूट की कार्यसमिति में वह नानाजी देशमुख के यहाँ रुके थे और नानाजी ने उनका स्वागत भी किया था।



Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top