यू पी से परिवारवाद खत्म करना होगा - मोदी

Translate News:
संगम परेड से गरजे मोदी-मंच पर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि भारत सरकार में उत्तर प्रदेश का कब्ज़ा, पंडाल में उपस्थिति सभी लोगो की मोबाइल की लाइट जलवाकर असम की जनता को धन्यवाद देते हुए उत्तर प्रदेश के लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ओ बी सी फैक्टर को लेकर कहा की हम आज निषादराज की धरती पर हैं।भीड़ को देखकर गदगद हुए मोदी और बोले कि हमें माँ गंगा,आपका आशीर्वाद चाहिए। 
     मोदी ने कहा की अगर विकास का यज्ञ करना हो तो हमें भाई भतीजावाद, परिवार वाद, सम्प्रदायवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी की आहुति देनी होगी। डॉ जोशी के तारीफ में कशीदे पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि जब वे इला वि वि में पढाते थे उस समय पूरब का ऑक्सफ़ोर्ड कहा जाता था। जो काम आजादी के बाद आजतक नहीं हुआ उसे हमने दो सालों में करके दिखाया है। भष्टाचार की बात करते हुए विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जहाज घोटाला, कोयला घोटाला, बिजली घोटाले का भी आरोप लगाया और बताया कि हमने 15 हजार करोड रुपए रसोई गैस में हुए घोटाले से बचाया। अपने दो वर्षों में हुए कार्यों की जमकर तारीफ करते हुए सभी आवश्यक विन्दुओं पर प्रकाश डाला। सपा-बसपा के 5 वर्षीय ठेकेदारी को खत्म करने के लोगों से अपील की।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top