Breaking News
Loading...

सावधानः ISIS की इस हसीना के हुस्न में फंस रहे भारतीय युवा

     आईएसआईएस की हुस्नपरी फिलीपींस में बैठकर भारतीय युवाओं को अपने जाल में फंसा रही हैं। देश के युवा और पढ़े लिखे युवा आतंक की शरण में जा रहे हैं। दुनिया भर के लिए खूनखराबे और दहशत का सबब बन चुके आतंकी संगठन आईएसआईएस ने कातिल हसीनाओं को भी आतंक की फैक्ट्री चलाने की जिम्मेदारी दे रखी है।
     आतंकी संगठन की एक खूबसूरत बलाकरेन आयशा हामिडन संगठन में नए आतंकियों की भर्ती करती हैं। एक खबर के अनुसार भारत की सुरक्षा एजेंसियां हामिडन की तहकीकात में लग गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने फिलीपींस सरकार से हामिडन के बारे में जानकारी और सुबूत जुटाने के लिए मदद मांगी है।
     एजेंसी का दावा है कि हामिडन हाल ही में भारत में गिरफ्तार किए गए दो आईएस आतंकियों मोहम्मद सिराजुद्दीन और मोहम्मद नासिर के संपर्क में थी। भारत ने आतंकी महिला का फिलीपींस स्थित पता भी मुहैया कराया है।
     एनआईए के मुताबिक हामिडन मेट्रो मनीला के टेगुइग सिटी में डिएगो शिलांग गांव की रहने वाली है। उसका असली नाम करेन आयशा अल मुस्लिमाह है। एजेंसी ने उसकी आईडी और फोन नंबर भी बताए हैं।
     फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, टेलीग्राम आदी सोशल साइट्स के जरिए आईएस के लिए युवाओं को बरगालकर आतंकी संगठन में भर्ती करने में माहिर इस आतंकी हसीना का नेटवर्क महज भारत तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि यह अमेरिका, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश आदी में देशों से भी आईएस के लिए भर्तियां करती है।
    हामिडन सबसे बड़ा ग्रुप चलाती है, जहां आतंक, जिहाद, खिलाफत विचारधारा से संबंध रखने वालों का जमावड़ा है। इस ग्रुप के जरिए कुछ भारतीय युवा भी आईएस में शामिल होने के इच्छा जता चुके हैं।