कर्नाटक : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोप में जेडीएस ने 8 विधायकों को निलंबित किया

Translate News:
   कर्नाटक/बेंगलुरु।। जेडीएस सुप्रीमो देवेगौड़ा ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अपने उन 8 विधायकों को निलंबित कर दिया, जिन्होंने शनिवार को राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीसरे उम्मीदवार के रामामूर्ति को वोट देकर उनकी जीत पक्की की।
     निलंबित किए गए विधायकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। ये विधायक हैं- जमीर अहमद खान, चेलुरैस्वामी, एचसी बालकृष्ण, अखंडा श्रीनिवासमूर्ति, गोपालैया, भीमा नायक, रमेश बंदिसिद्देगौड़ा और इकबाल अंसारी।
     इन सभी विधायकों को अब 15 दिनों के अंदर अपनी स्थिति साफ करनी होगी। गौरतलब है कि इन आठों विधायकों ने न सिर्फ राज्यसभा चुनाव में जेडीएस के खिलाफ वोटिंग की थी, बल्कि एक दिन पहले हुए विधानपरिषद चुनाव में भी कांग्रेस का साथ दिया था।
    जेडीएस के बागी गुट के नेता जमीर अहमद खान का कहना है कि उन्होंने इसलिए विरोध किया, क्योंकि जेडीएस के राज्यसभा उम्मीदवार एम फारूक कांग्रेस से जुड़े रहे हैं, इसलिए वो और उनके साथी इसका विरोध कर रहे हैं।
     थे और वो दो दशकों से पार्टी से जुड़े रहे हैं, ऐसे में उन्हें टिकट देना चाहिए था। ये बागी विधयेक अपने साथ उन निर्दलीय विधायकों को भी ले गए, जो जेडीएस का साथ दे रहे थे।। माना जाता है कि वोट के बदले रुपये के लेनदेन को लेकर मामला बिगड़ा और विधायक कुमारस्वामी के खिलाफ हो गए।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top