Headline
Loading latest headlines...

दुनिया में सबसे अधिक बारिश चेरापुन्जी में नहीं, बल्कि यहाँ होती है ...

Translate Post:
    अब तक हमने पढ़ा है कि दुनिया में सबसे अधिक बारिश चेरापुन्जी में होती है। लेकिन अब ऐसी बात नहीं रही। जी हां, बारिश के मामले में चेरापुन्जी अब पीछे छूट गया है। दुनिया में सबसे अधिक बारिश होती है मासिनराम नामक गांव में। यह गांव भी चेरापुन्जी की तरह मेघालय में ही स्थित है।
   मासिनराम में सालभर में करीब 11,871 मिलीमीटर बारिश हो जाती है, जो चेरापूंजी मे होने वाली बारिश से करीब 100 मिलीमीटर बारिश अधिक हैं।
    सबसे अधिक बारिश होने की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस गांव का नाम दर्ज है। बारिश के दिनों में यहां के लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ता है।
   इस गांव के लोग बेंत से बने छातों का उपयोग करते हैं। इन छातों की वजह से पूरा शरीर ढंका रहता है। छातों का सहारा लेकर यहां के लोग बारिश के वक्त भी काम कर सकते हैं। बेंत से बने इन छातों को कनूप कहते हैं।



  • Loading Posts...