Breaking News
Loading...

“80 फ़ीसदी मुसलमान कुत्ते”! - आजम खान

    उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान अपनी बेबाक और बेतुकी बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। आजम खान ने आज बुलंदशहर के स्याना में एक कार्यक्रम में शिरकत की और एक बार फिर से अपने बेतुके और विवादित बयानों के कारण सुर्खियाँ बटोर ली हैं। 
      कार्यक्रम में आजम खान ने एआईआईएमआईएम के असुदुद्दीन ओवैसी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आजम खान ने पूरे मुस्लिम समुदाय पर ही बेतुकी बयानबाजी कर डाली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना में एक कार्यक्रम होना था, जिसमें कार्यक्रम के दौरान उन्होंने असुदुद्दीन ओवैसी पर जमकर भड़ास निकाली। जिसका कारण यह था कि, आजम खान के कार्यक्रम स्थल पर ओवैसी की होर्डिंग लगी हुई थी, जिसे देखकर आजम खान भड़क गए। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान आजम खान ने कहा कि, असुदुद्दीन ओवैसी आरएसएस और भाजपा का एजेंट है। उन्होंने ये भी कहा कि, असुदुद्दीन ओवैसी भाजपा से पैसे लेकर वोट काटने की राजनीति करता है। बुलंदशहर के स्याना में एक कार्यक्रम में आजम खान ने पहले असुदुद्दीन ओवैसी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
      लेकिन इसके बाद भी आजम खान का गुस्सा शांत नही हुआ और उन्होंने, देश के 80 फ़ीसदी मुस्लिमों को कुत्ते के बराबर कह दिया। आजम खान ने कहा कि, “80 फ़ीसदी मुसलमान रोजे नही रखते और झूठ बोलते हैं, जो मालिक का नहीं वो कुत्ते से बदतर है”।