बीफ की जगह निकला भैंस का मिट, मुस्लिम महिलाओं की हुई धुनाई

Translate News:
     मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो मुस्लिम महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। एक हिन्दूवादी संगठन पर मारपीट का आरोप लगा है। संगठन ने उन पर गाय के मांस की तस्करी का आरोप लगाया था लेकिन जांच में गाय नहीं उनके पास से मिला मांस भैंसे का बताया जा रहा है। इस मामले की गूंज राज्यसभा में भी देखी जा रही है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मामले को उठाया है।
     हालांकि महिलाओं को अरेस्ट कर लिया गया था लेकिन आरोप है कि हिन्दूवादी संगठन ने इनसे गालीगलौज देना शुरू कर दिया और इन्हें मारना शुरू कर दिया। चश्मदीद द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोगों का एक समूह महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहा है और नारे लगा रहा था। कुछ लोगों ने महिलाओं को थप्पड़ भी मारे। कुछ पुलिसवाले इस समूह को दूर होने के लिए भी कहते नजर आए। यह सब तब तक घटित होता रहा जब तक पुलिस उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर नहीं आ गई।
     पुलिस का कहना है कि उनके पास से 30 किलो मीट मिला है। स्थानीय डॉक्टरों ने पाया कि यह भैंसे का मीट है। पुलिस ने उन्हें भैंसे के मीट की तस्करी के आरोप में कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top