बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाली पूजा पहुंचीं कोर्ट, नहीं मिला परमानेंट कमीशन

Translate News:
     विंग कमांडर पूजा ठाकुर ने परमानेंट कमीशन नहीं मिलने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पूजा ने अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया था.
     पूजा ने एयरफोर्स के इस रवैये को भेदभावपूर्ण, मनमाना और बेतुका बताया है. आर्मी और एयरफोर्स के बाद नेवी में हाल ही में लेडी ऑफिसर्स को परमानेंट कमीशन की इजाजत मिली है.
    साल 2015 में इंडियन एयरफोर्स की विंग कमांडर पूजा ठाकुर की अगुआई में राष्ट्रपति भवन में बराक ओबामा ने गार्ड ऑफ ऑनर का मुआयना किया गया था.
    यह पहली बार था जब किसी विदेशी मेहमान की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व महिला अफसर ने किया था.  पूजा ठाकुर ने साल 2000 में एयरफोर्स की एडमिनिस्ट्रेटिव ब्रांच को ज्वाइन किया था. वह एयरफोर्स के दिल्ली हेडक्वार्टर में तैनात हैं.
    अब तक 340 वुमन ऑफिसर्स को परमानेंट कमीशन मिला है. आर्मी और एयरफोर्स में वुमन ऑफिसर्स को परमानेंट कमीशन 2010 से देना शुरू किया गया था.




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top