कश्मीरी मुस्लिम पुलिस और सेना के हथियार लूट कर आर्मरी बनाने में लगे

Translate News:
      हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जहां एक तरफ पुलिस और सेना राज्य में फैली हिंसा को रोकने में जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ कश्मीरी मुस्लिम अलगाववादी प्रदर्शनकारी पुलिस और सेना के हथियार लूट कर आर्मरी बनाने में लगे हुए हैं. दो दिन पहले भी एक विद्रोही ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की 70 हथियार लूट लिए थे.
      सोमवार को कुलगाम के दमहल हांजी पोरा पुलिस स्टेशन से एक विद्रोही ये हथियार लेकर भाग गया. 70 हथियारों में कुछ ऑटोमेटिक थे तो कुछ सेमी ऑटोमेटिक. मंगलवार को भी सेना से हथियार छीनने के दो अलग-अलग मामले सामने आए. त्राल में एक समूह ने 4 कॉन्स्टेबलों पर हमला बोल कर उनसे हथियार छीनने की कोशिश की. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने ऐसा होने नहीं दिया. देर शाम करलपुरा पुलिस स्टेशन पर हमला किया गया. खबरों के मुताबिक हमलावरों का मकसद हथियार चुराना ही था.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top