Translate News:
यूपी के दर्जा प्राप्त मंत्री और समाजवादी पार्टी ने नेता मोहम्मद इकबाल ने पिता और बेटी के रिश्ते को ही बदल दिया है।दरअसल इन मंत्री महोदय ने अपनी पार्टी के पूर्व जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सांसद घनश्याम अनुरागी का बचाव करने के लिए कहा कि पिता और बेटी में बलात्कार होता रहता है। पूर्व सासंद पर उनकी पत्नी ने बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास और अपने भाई की पत्नी के साथ अनैतिक संबन्ध होने का आरोप लगाया था।
बुंदेलखंड के जनपद जालौन में आये सपा के दर्जा प्राप्त मंत्री मोे. इकबाल कादरी उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्थान के उपाध्यक्ष हैं।
जालौन-गरौठा-भोगनीपुर सांसद घनश्याम अनुरागी पर उनकी पत्नी द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास और भाई की पत्नी के साथ सांसद के अवैध संबन्ध होने का आरोप लगाया था। जब इसका पत्नी ने विरोध किया तो उसे वह उसके बच्चों को जान से मारने का भी प्रयास किया गया।
