पटना।। जेएनयू के छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी ने चाय बेची या नहीं यह हमें नहीं मालूम, मगर उनका यही रवैया रहा तो वे एक दिन देश ज़रूर बेच देंगे। ईस्ट इंडिया कंपनी और ‘मोदी ऐंड कंपनी’ में कोई अंतर नहीं रह गया है। कन्हैया कुमार ने अपने फेसबुक वॉल पर आगे लिखा कि जो लोग मटन बदल देने से, वीडियो बदल देने से सोचते हैं कि देश बदल रहा है, वे जनता को बेवकूफ़ समझने की भूल कर रहे हैं।
कन्हैया कुमार जहां पहुंचे, वहां छिड़का गया गंगाजल
कन्हैया शुक्रवार का बिहार के बेगुसराय पहुंचे थे। जिले में आगमन पर जहां एक ओर AISF और भाकपा में उल्लास का माहौल देखने को मिला। वहीं, दूसरी ओर शनिवार को एबीवीपी के द्वारा कन्हैया के आगमन का अनोखे तरीके से विरोध किया गया। अनोखे तरीके से विरोध करते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उन सभी जगहों पर गंगाजल का छिड़काव किया, जहां-जहां कन्हैया कुमार गए थे।
कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले कन्हैया के सभास्थल पर हवन किया। उसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ता कॉलेजिएट स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे कैम्पस में गंगाजल छिड़का। कॉलेजिएट स्कूल के बाद एबीवीपी कार्यकर्ता शहर में स्थापित उन महापुरुषों की प्रतिमाओं को भी गंगाजल से धोया, जिनको कन्हैया ने छुआ था। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उन प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। युवकों ने अफजल गुरू के दलाल स्वाहा, देशद्रोही स्वाहा कहकर हवन किया। एबीवीपी के एक सदस्य ने कहा कि कन्हैया ने राष्ट्रकवि दिनकर का नाम लेकर उन्हें भी अपमानित किया है। आज उनकी आत्मा रो रही होगी कि बेगूसराय के घरती का कन्हैया देशद्रोही है।
ये किस तरह की राजनीती छात्रो द्वारा कराई जा रही क्या देश में अपनी बात रखना आज के समय में इतना हानिकारक हो सकता। बहरहाल देश का युवा और कन्हैया मिल कर इस राजनीती को बदलने में कितना सक्रीय भूमिका निभाते है।