भाई की जलती चिता में कुदी बहिन जलकर हुई राख

Translate News:
    डूंगरपुर/बांसवाडा/राजस्थान।। भाई बहन का प्यार सच्चा होता है अगर भाई पर विपत्ति आती है तो बहिन दोडी चली आती है चाहे वह कुंवारी हो या फिर शादी शुदा बच्चो की मां! एैसा ही एक मामला राजस्थान के डुंगरपुर जिले के सदर पुलिस थाना के सतीरामपुर गांव मे देखने को मिला है। 
    जानकारी अनुसार अपने भाई की मृत्यु होने पर दुर्गा नाम की बहिन अपने भाई के प्यार मे इतनी बावली हो गई की भाई की अंतीम चीता मे ही कुद गई ओर जलकर ऱाख हो गई। 
    घटना के अनुसार सतीरामपुर गांव का निवासी वेलाराम उम्र 35 वर्ष पुत्र नारायण मनात गुरुवार रात को डुंगरपुर से बाईक पर अपने गांव आ रहा था कि रैलवे स्टेशन के समीप ही वह गंभीर रुप से दुर्घटना मे घायल हो गया। वही कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान वेलाराम ने दम तोड दिया। 
      शुक्रवार को जब वेलाराम के परीजन शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को घर पर ले गए और शाम को गांव से बाहर बने तालाब के किनारे शमशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर देने के बाद शव यात्रा मे आए लोग स्नान कर रहे थे कि अपने भाई की मौत से सदमे में आई बहन दुर्गा भी शमशान जा पहुची व अपने भाई की जलती चीता पर लेट गई और कुछ ही समय मे दुर्गा बुरी तरह जल गई और जलती चीता की राख मे खाक हो गई। 
      मृतका दुर्गा चार साल से अपने मायके में रह रही थी दुर्गा के तीन संतान है वही दुर्गा वर्ष 2008 मे परिणय सुत्र मे बंधी थी भाई की चीता मे एक बहन ने मौत को गले लगा लिया पर अपने तीन जिगर के टुकडो को दुर्गा बेसहारा छोड गई पुरे गांव व जिले मे हुई इस घटना की चर्चा जोरो पर हो रही है।




Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top