Headline
Loading latest headlines...

आधार कार्ड से हटा 'आम आदमी का अधिकार', अब होगा ये...

Translate Post:
    नई दिल्ली।। आधार के टैगलाइन से सरकार ने ‘आम आदमी’ हटा दिया है। यह कदम विभिन्न लोगों से अनुरोध प्राप्त होने के बाद उठाया गया है। दिल्ली भाजपा के एक नेता भी अनुरोध करने वालों में शामिल हैं।
    दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से भेजे गए 28 जून की तिथि वाले एक पत्र में कहा गया है कि आधार टैगलाइन ‘आम आदमी का अधिकार’ को बदलकर ‘मेरा आधार, मेरी पहचान’ कर दिया गया है।
     उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने 19 सितम्बर 2015 को प्रधानमंत्री कार्यालय में एक अर्जी देकर टैगलाइन ‘आधार इज राइट ऑफ कॉमन मैन’ में सुधार की मांग की थी क्योंकि आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय का अधिकार है चाहे वह गरीबी रेखा से नीचे का हो, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का हो, निम्न या उच्च आय वर्ग का हो।
  • Loading Posts...