Headline
Loading latest headlines...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की कार गड्ढे में गिरी, छह सुरक्षाकर्मी घायल

Translate Post:
     पश्चिम बंगाल में दार्जीलिंग से बागडोगरा जाते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की कार शुक्रवार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं.
      कोलकाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा कार कोहरे की वजह से एक मोड़ पर गड्ढे में जा गिरी. इस काफिले के साथ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं. हादसे में घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
     ममता बनर्जी के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की नेता श्रर्मिष्ठा और भाई अभिजित भी साथ थे.



काफिला दार्जीलिंग के सोनादा से गुजर रहा था तभी कोहरे की वजह से एक कार मोड़ पर एक गड्ढे में गिर गई. बचाव कार्य की निगरानी खुद ममता बनर्जी की देखरेख में की गई और गड्ढे से सभी सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. ममता बनर्जी ने राहत टीम के लिए इनाम की घोषणा की है.

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक ट्वीट कर इस घटना के संबंध में जानकारी दी गई और बताया गया है कि राष्ट्रपति भी पूरी तरह सुरक्षित हैं.
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के काफिले की एक कार खाई में गिरने की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है. घायल सुरक्षाकर्मियों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती करा दिया गया है.
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री बागडोगरा की ओर रवाना हो गये हैं. राज्य के उत्तर बंगाल मामलों के मंत्री गौतम देव शीघ्र ही अस्पताल पहुंच रहे हैं.