Headline
Loading latest headlines...

यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस का अहम ऐलान, राज बब्बर होंगे प्रदेश अध्यक्ष

Translate Post:
    कांग्रेस ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम घोषणा करते हुए राज बब्बर को प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है। राजेश मिश्र को यूपी कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
     प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने मंगलवार शाम घोषणा करते हुए यह भी कहा कि राज्य में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव में कोई न कोई सीएम चेहरा जरूर होगा।
      राज बब्बर के उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य होने के सवाल पर आजाद ने कहा कि बब्बर पैदाइशी रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह तीन बार यूपी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रहे हैं और इस बार वह उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य हैं। राजेश मिश्र वाराणसी से 2004 में कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। ब्राह्मण चेहरा होने के कारण उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भी लिया जा रहा था।