औवेसी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

Translate News:
    एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी के खिलाफ उनके बयान को लेकर शुक्रवार को देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया.
     उन्होंने कहा था कि वह एनआईए द्वारा गिफ्तार किए गए कथित तौर पर आईएस के आतंकी मॉड्यूल में शामिल शहर के पांच व्यक्तियों को कानूनी सहायता मुहैया कराएंगे.
     एलबी नगर जोन के पुलिस उपायुक्त तफ्सीर इकबाल ने बताया कि यह अदालत का भेजा गया मामला है जो निजी शिकायत पर आधारित है.
    अदालत ने आदेश दिया था कि सरूर नगर थाना मामला दर्ज करे और उसके मुताबिक, धारा 124ए :देशद्रोह: के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. पेशे से वकील के के सागर ने कल 11वें मेट्रोपोलिटियन मजिस्ट्रेट की अदालत में एक निजी शिकायत दायर कर निर्देश देने की मांग की थी कि पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत मामला दर्ज करे. इकबाल ने कहा, ‘‘ हम प्रक्रि या का अनुसरण करेंगे और जांच करेंगे तथा अदालत में रिपोर्ट जमा करेंगे.’’


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top