मोदी को डेमोक्रेसी समझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया - राहुल गांधी

Translate News:
      अरुणाचल प्रदेश पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर अपोजिशन ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''थैंक्यू सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री को डेमोक्रेसी समझाने के लिए।'' कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी-अमित शाह को देश से माफी मांगने की भी मांग की है। वहीं, अरविंद केजरीवाल बोले- 'दो बार इतना जबरदस्त तमाचा लगा है मोदी सरकार को, पहले उत्तराखंड में अब अरुणाचल में। उम्मीद है मोदी जी इससे सबक लेंगे और जनता द्वारा चुनी सरकारों का सम्मान करेंगे।
     कांग्रेस स्पोक्सपर्सन रणदीप सुरजेवाला ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह से माफी मांगने की मांग की। अरुणाचल कांग्रेस के नेता निनोंग एरिंग ने कहा- 'हमारे कुछ दोस्तों ने मामले को भटकाने की कोशिश की। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे गलत बताया। हम फैसले का स्वागत करते हैं। राज्य में फिर से कांग्रेस सरकार बहाल होगी।
    इस समय अरुणाचल के सीएम कलीखो पुल ने कहा, सरकार नंबर्स से चलती है। कोर्ट आकर सरकार नहीं चला सकता। मेरी सरकार बरकरार रहेगी। कांग्रेस के सीएम रहे नबाम तुकी ने कहा , 'इस फैसले से देश में डेमोक्रेसी मजबूत होगी और देश में अच्छा मैसेज जाएगा। 'अब मैं राज्य में जाऊंगा और 47 एमएलए से बात करूंगा। कानूनी तौर पर जो भी करना चाहिए, वो करूंगा।'
     दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'मोदी जी! अगर लोकतंत्र के प्रति थोड़ी बहुत भी इज्जत बाकी है तो ऐसे गवर्नर को तुरंत पद से हटाइए जिनकी हरकत अब असंवैधानिक ठहराई जा चुकी है।'
    'मोदी जी! अब तो लोकतंत्र का सम्मान करना सीखिए। किसी राज्य के लोग अगर अन्य पार्टी की सरकार चुन लेते हैं तो उन्हें सजा देना बंद कीजिए।' आम आदमी पार्टी के स्पोक्सपर्सन आशुतोष ने ट्वीट किया, 'एक तानाशाह की हार, लोकतंत्र की जीत।'
     आशुतोष ने ये भी लिखा, 'सुप्रीम कोर्ट के उत्तराखंड और अरुणाचल पर दिए गए फैसले से तानाशाह का चेहरा सामने आ गया है। मोदीजी को लोगों के फैसले का सम्मान करना सीखना चाहिए।'
    'दिल्ली के एलजी को भी सीखना चाहिए कि वे कॉन्स्टिट्यूशन के प्रति जवाबदेह हैं न कि भारत के तानाशाह के लिए।'


Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top