Headline
Loading latest headlines...

यहाँ हुई मछलियों की बारिश, लोगो ने कहा आज तो पार्टी पक्की

Translate Post:
मुंबई-पुणे हाईवे पर हुई मछलियों की बारिश, उठाने के लिए ऐसे जुटे लोग
    दुनिया में कई अनसुलझे रहस्यों में से एक है आसमान से मछलियों की होने वाली बारिश। सोशल मीडिया में चर्चा है कि मुंबई-पुणे हाईवे पर भी सोमवार दोपहर मछलियों की बारिश हुई है। सड़क पर पड़ी मछलियों की फोटोज फेसबुक पर वायरल हो गई हैं। 
     सोशल मीडिया में डाली गई तस्वीरों में सैकड़ों लोग मुंबई-पुणे हाईवे पर पड़ी हुई मछलियां उठाते नजर आ रहे हैं। लोगों के मुताबिक कई किलोमीटर तक इसी तरह से मछलियां सड़क पर पड़ी हुई थीं।
     इन्हें उठाने की होड़ में सड़क पर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर ट्रैवलिंग करने वाले गाड़ियां रोक-रोक कर मछलियों को उठा रहे थे। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन से तैयार किया और फेसबुक और ट्विटर पर डाल दिया। अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बरसात की पुष्टि स्थानीय प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।
    बता दें कि ऐसा एक बार नहीं कई बार और दुनिया के कई इलाकों में हो चुका है। जून 2015 में मछलियों की ऐसी ही बारिश आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के गोलमुंडी गांव में भी हुई थी।
    वैज्ञानिकों के विस्तृत अध्ययन के बाद पाया गया है कि, इस तरह की घटनाएं जल स्तंभ या बवंडर के कारण होती हैं। जब बवंडर समुद्र तल को पार करते हैं तो ऐसी स्थिति में पानी के भीषण तूफान में बदल जाते हैं।
    इस दौरान चलने वाली हवाएं अपने साथ मछलियां, मेंढक, कछुए, केकड़े यहां तक कि कई बार घड़ियालों को भी साथ ले जाती हैं। यह जीव इस बवंडर के साथ उड़ते रहते हैं और तब तक आसमान में होते हैं, जब तक हवा की गति कम न हो जाए।
    जैसे ही हवा धीमी होती है और यह बवंडर जहां पहुंचता है उसके आसपास के हिस्सों में यह जीव बरसात के पानी के साथ गिरने लगते हैं। वैज्ञानिक बिल इवांस की एक पुस्तक के अनुसार पानी के प्राणी सालभर में करीब 40 बार बारिश के पानी के आसमान से नीचे गिरते हैं।