केजरीवाल जी ‘ठुल्‍ला’ शब्‍द का मतलब बताइये - हाई कोर्ट

Translate News:
     दिल्‍ली हाई कोर्ट ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ‘ठुल्‍ला’ शब्‍द का मतलब पूछा है। केजरीवाल ने दिल्‍ली पुलिस के लिए इस शब्‍द का इस्‍तेमाल करीब एक साल पहले किया था। अदालत ने कहा कि केजरीवाल को अदालत आकर सुनवाई में शामिल होने की जरूरत नहीं है। एक कांस्‍टेबल की शिकायत पर केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत में मानहानि का मुकदमा चल रहा है। केजरीवाल को 21 अगस्‍त तक की मोहलत देते हुए अदालत ने कहा, ”आपको अदालत को कथित तौर पर आपके द्वारा इस्‍तेमाल किए गए शब्‍द के मतलब से संतुष्‍ट करना होगा, इसलिए तैयार रहें।”
     दिल्‍ली हाई कोर्ट की यह टिप्‍पणी आते ही सोशल मीडिया पर केजरीवाल से जुड़े ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने ठुल्‍ला कहने पर केजरीवाल की चुटकी ली, तो किसी ने गंभीर होकर उनकी आलोचना की। परन्तु इंटरनेट से लैस महाज्ञानियों में से एक भी ठुल्ला शब्द की व्याख्या नहीं कर पाया न ना ही कोई इसकी उत्पत्ति या अर्थ जानता होगा।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top