Breaking News
Loading...

यहां 50 रुपए में बिकता है एक चम्मच 'गधी का दूध'

    बेंगलुरु।। भारत के विशाखापट्टनम में लोग गधी के एक लीटर दूध के लिए दो हजार रुपए भी चुकाने को तैयार हैं। खबरों कि माने तो लोग एक कप गधी के दूध के लिए दो सौ रुपए दे रहे हैं। दूसरी ओर चेन्नई और बेंगलुरु में भी लोग इस दूध के लिए घंटो इंतजार करते दिखते हैं।
     अब आप सोच रहे होंगे कि गधी के दूध में ऐसा क्या है कि लोग गाय, भैंस का दूध छोड़ इतनी कीमत चुका कर इसे खरीद रहे हैं वो भी इतने ज्यादा दाम में। दरअसल, इसका कारण यह है कि गधी का दूध बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सबसे ज्यादा इस दूध को खरीदने के लिए नवजात शिशुओं कि मांए इस कतार में नजर आती हैं।
     बेंगलुरु में एक आदमी 50 रुपए में एक चम्मच गधी का दूध बेच रहा है। इस व्यक्ति का नाम कृष्णप्पा है और इसकी गधी का नाम लक्ष्मी है। कृष्णप्पा अपनी गधी के साथ बेंगलुरु की सड़कों पर हर रोज घूमता नजर आता है। वह गलियों में आवाज लगाता है गधी का दूध लो लो, अस्थमा, ठंड,खांसी से मिलेगी राहत। बच्चों के लिए सेहतमंद।
    माना जाता है कि गधी का दूध मां के दूध के समान पौष्टिक होता है। इसमें लाइसोजाइम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो प्रतिरोधी क्षमता के लिए फायदेमंद है।