मुस्लिम दंपति चला रहा था सेक्स रैकेट, 5000 लड़कियां बेच कर की 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

Translate News:
     दिल्ली पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़े एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना पति-पत्नी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.
      इस गिरोह पर लगभग पांच हजार लड़कियों को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेलने का आरोप है. इन सभी पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है.
    पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने अब तक लगभग 5000 लड़कियों की तस्करी कर उन्हें वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेला है. यह गिरोह नेपाल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, असम, ओडिशा और अन्य राज्यों से लड़कियों की तस्करी किया करता था. सभी लड़कियों गरीब परिवार से आती हैं और इन सभी को पैसों का लालच देकर दिल्ली लाया जाता था. यहां उन्हें जीबी रोड पर वेश्यावृत्ति करने पर मजबूर किया जाता था.
     पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सरगना आफाक हुसैन और सायरा बेगम ने जिस्मफरोशी के इस काले कारोबार से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. दोनों के नाम पर दिल्ली में कई बेनामी संपत्तियां हैं.
ज्वाइंट कमिश्नर क्राइम रविंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए सभी 8 आरोपियों पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपियों से पूछताछ जारी है जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है.
    उन्होंने बताया कि यह गिरोह दलालों से 50 हजार रुपए में लड़कियों को खरीद कर उन्हें दो लाख रुपए तक ग्राहकों को बेचता था.
पहले भी पकड़े जा चुके हैं आरोपी पति-पत्नी
     पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गिरोह के सरगना पति-पत्नी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं. आरोपी सायरा बेगम जिस्मफरोशी से जुड़े एक मामले में सात साल की सजा भी काट चुकी है. वहीं पुलिस ने इसी साल इन दोनों के खिलाफ बलात्कार, मानव तस्करी, अपहरण समेत आपराधिक षड़यंत्र रचने की साजिश में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है.
     पुलिस का कहना है कि उनके पास दोनों आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं, जिसमें मानव तस्करी कर लाई गई कई लड़कियों के बयान भी शामिल हैं. फिलहाल दिल्ली पुलिस इस गिरोह से जुड़े दूसरे दलालों का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है.
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top