Breaking News
Loading...

ये अंकल लगाते थे सुई, इनको मारो, शिनाख्त परेड में रेप का शिकार हुई लड़की बोली

Image result for rape    ग्वालियर।। रामश्री किड्स स्कूल में यौन उत्पीड़न का शिकार हुई लड़की के सामने पुलिस ने 22 लोगों की शिनाख्त परेड कराई। इसमें से दो युवकों का फोटो देखकर पीड़ित लड़की तुरंत बोल उठी, यह अंकल मुझे कई बार सुई लगाते थे। गंदे हैं इनको मारो। यह देखकर पूरा परिवार दहशत में आ गया। उधर पुलिस ने यौन उत्पीड़न से जुड़े पांच लोगों के साथ स्कूल की सीसीटीवी कैमरे की रिर्काडिंग को जप्त कर लिया है।
ऐसे की शिनाख्त....
- देर रात एफआईआर लिखने के बाद यौन उत्पीड़न का शिकार हुई तीन साल की लड़की को हॉस्पिटल में रखकर इलाज किया गया।
- इसके बाद पुलिस और परिजन लड़की को स्कूल लेकर गए। यहां पर स्कूल में काम करने वाले मेल स्टाफ की शिनाख्त परेड शुरू की गई।
- पुलिस ने एक साथ छह-छह लोगों को बच्ची के सामने भेजा, इसमें से पांच लोगों की ओर उसने उंगली उठाई। पुलिस ने इन पांचों को हिरासत मे ले लिया।
- इसके बाद इन पांचों के फोटो परिजनों के दिए और डरी हुई लड़की को घर भेज दिया। इसके अलावा पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे का डाटा भी अपने कब्जे में ले लिया है।
घर पर लड़की ने पहचाना आरोपी को
- परिजन पीड़ित बच्ची को घर ले गए। घर में जब बच्ची को आरोपियों के फोटो दिखाए तो वह दो फोटो को देखकर वह तुरंत बोली, यही अंकल गंदा काम करते थे।
- बच्ची ने रोते-रोते बताया कि ये अंकल गंदे हैं, मुझे कई बार सुई लगाते थे। परिजनों के मुताबिक बच्ची के साथ दो युवकों ने यौन उत्पीड़न किया है। ऐसा लगता है कि उनकी बेटी के साथ कई बार यह उत्पीड़न हुआ है।
जिसको पहचाना, वह गायब मिला
- पीड़ित लड़की ने जिस युवक को पहचाना है, वह गायब मिला है। पुलिस के मुताबिक वह शिनाख्त परेड में भी स्कूल नहीं आया था।
- इस मामले के सामने आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट का झूठ भी सामने आया है। स्कूल की ओर से पहले कहा गया था कि उनके यहां कोई मेल स्टाफ नहीं है, जबकि 20 से ज्यादा लोग काम करते मिले।
खेलते हुए पुलिस ने कराई शिनाख्त
- तीन साल की बच्ची को पुलिस व परिजन ने बहलाया। महिला एसआई गीता भदौरिया ने बच्ची को कभी पोयम तो कभी सांग सुनाए।
- बच्ची संदेहियों को देख बार बार डर रही थी तो पुलिस उसे वहां से खेल-खिलाने ले जाती। महिला बाल विकास विभाग से भी एक टीम स्कूल पहुंची थी।