Breaking News
Loading...

हरियाणा से एक साल में लापता हो गए सात हजार बच्चे

Image may contain: sky, one or more people and outdoor ...हरियाणा में एक साल के दौरान 7002 बच्चे लापता हो गए। इनकी बरामदगी पर पुलिस संजीदा नहीं है। सिर्फ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके इतिश्री कर ली जाती है।
      लापता बच्चों की संख्या के मामले में पानीपत सबसे ऊपर है। यहां के 640 बच्चे एक साल में लापता हुए हैं। घर से नाराज होकर जाने वाले बच्चे तो घर लौट भी आते हैं, मगर जो बच्चे अपहृत हो जाते हैं या बहला-फुसलाकर उठा लिये जाते हैं उनकी वापसी मुश्किल हो जाती है। समय-समय पर पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब में छापे भी मारती है।
लापता बच्चों का जिलेवार ब्योरा जिला लापता हुए बच्चे
हिसार 575
झज्जर 147
जींद 275
करनाल 513
रोहतक 599
कुरुक्षेत्र 432
सोनीपत 371
पानीपत 640
कैथल 295
अंबाला 301
भिवानी 456
फरीदाबाद 488
फतेहाबाद 253
गुड़गांव 599
महेंद्रगढ़ 94
पलवल 64
मेवात 30
सिरसा 244
पंचकूला 166
रेवाड़ी 155
यमुनानगर 305
(आंकड़े 1 जुलाई 2015 से 31 जुलाई 2016 तक के हैं)
ऑपरेशन मुस्कान में छुड़ाए गए सैकड़ों बच्चे : 

    डीजीपी क्राइम शत्रुजीत कपूर का कहना है कि गुमशुदा बच्चों के आंकड़ों में समय-समय पर बदलाव आता रहता है। कई बच्चे गुम हो जाते हैं, कुछ का अपहरण होता है। वहीं कई ऐसे भी होते हैं जो नाराज होकर चले जाते हैं और बाद में खुद ही लौट भी आते हैं। हम लोग समय-समय पर विशेष सर्च ऑपरेशन के तहत भी इन बच्चों ढूंढ़ते हैं। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने सैकड़ों बच्चों को उनके माता-पिता से मिलवाया है।