अतुल्य भारत !! यह मंदिर हवा में झूलते खंभे के लिए पूरी दुनिया में है मशहूर

Translate News:
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले का लेपाक्षी मंदिर हवा में झूलते खंभे के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।
    यह मंदिर विजयनगर शैली के मंदिरों का सुंदर उदाहरण है। मंदिर 16 वीं सदी में बनाया गया और एक पत्थर की संरचना है। इस मंदिर की सबसे दिलचस्प पहलू एक पत्थर का खंभा है। यह नक्काशीदार स्तंभ जमीन को छूता नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि अगर कोई इंसान खंबे के इस पार से उस पार तक कोई कपड़ा ले जाए, तो उसकी मुराद पूरी हो जाती है। यहां भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान वीरभद्र के अलग-अलग मंदिर मौजूद हैं। यहां बड़ी नागलिंग प्रतिमा मंदिर परिसर में लगी है, जो कि एक ही पत्थर से बनी है। यह भारत की सबसे बड़ी नागलिंग प्रतिमा मानी जाती है।

Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top