Translate News:
HRD के बाद अब कपड़ा मंत्रालय में भी स्मृति ईरानी की बढ़ी मुश्किलें।।
मिली जानकारी के मुताबिक, ईरानी जिन्हें कपड़ा मंत्रालय का मंत्री बने अभी दो महीने
का ही वक्त बीता है उनकी वरिष्ठ नौकरशाह रश्मी वर्मा से कहासुनी हो गई है।
बात इतनी आगे बढ़ गई कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को बीच में दखल देनी
पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक, स्मृति ने पिछले दो दिनों में दो दर्जन से
ज्यादा नोट्स रशमी को भेज दिए हैं। इनमें मंत्रालय से जुड़ी कुछ जरूरी
बातों का जवाब मांगा गया है। खबर के मुताबिक, स्मृति इस बात से नाराज हैं कि
सारी फाइल रश्मी के पास से होकर उन तक पहुंचती हैं।
इसके साथ ही दोनों के बीच कई और बातों को लेकर भी मतभेद हैं। अक्टूबर में
मंत्रालय की तरफ से एक ‘टेक्सटाइल समित’ करवाया जाना है। इसके लिए केंद्र
सरकार की तरफ से 6 हजार करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर भी स्मृति
और रश्मी के बीच मतभेद है। ईरानी और रश्मी की अधिकारियों के सामने भी
कहा-सुनी हुई थी।हालांकि, जब रशमी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने
किसी भी तरह का मतभेद होने से इंकार किया।
आपको बता दें कि रश्मी 1982 बिहार केडर की आईएएस ऑफिसर हैं। इसके साथ ही वह कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की बहन भी हैं। उन्हें दिसंबर में कपड़ा मंत्रालय में लगाया गया था।
आपको बता दें कि रश्मी 1982 बिहार केडर की आईएएस ऑफिसर हैं। इसके साथ ही वह कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा की बहन भी हैं। उन्हें दिसंबर में कपड़ा मंत्रालय में लगाया गया था।
