हम असली गोरक्षकों को न केवल सपोर्ट करेंगे, बल्कि उन्हें सुविधा भी देना चाहते हैं - नरेंद्र मोदी

24 घंटे के अंदर दूसरी बार 'नकली' गोरक्षकों पर बरसे मोदी, कहा- ऐसे लोग हिंदुस्तान की एकता तोड़ने की कोशिश में लगे हैं
    हैदराबाद।। नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार नकली गोरक्षकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'नकली' गोरक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की जरूरत है। हम असली गोरक्षकों को न केवल सपोर्ट करेंगे, बल्कि उन्हें सुविधा भी देना चाहते हैं। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में 'टाउन हॉल' के दौरान भी पीएम ने पहली बार गोसेवा के नाम पर दुकान लगाने वालों पर निशाना साधा था। वे तेलंगाना के मेडक में एनटीसीपी थर्मल पावर प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज के इनॉगरेशन के लिए पहुंचे थे। पीएम बोले- नकली गोरक्षक समाज में तनाव लाने की कोशिश कर रहे हैं...
- मोदी ने कहा, ''कुछ लोग समाज को तहस-नहस करने पर लगे हैं। वह हिंदुस्तान की एकता को तोड़ने पर लगे हैं।''
- ''कुछ मुट्ठीभर लोग गोरक्षा के नाम पर समाज में तनाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।''
- ''किसान, कृषि और गांव के बचाने के लिए गोरक्षकों से सावधान हो जाएं।''
- ''गोरक्षा के निर्देश संविधान में दिए गए हैं। उस हिसाब से गोरक्षा करें।''
- ''गोरक्षा के लिए महात्मा गांधी ने कहा है और जो बात गांधी ने कही है वो कभी गलत नहीं हो सकती। ''
- ''गांधी जी कहा करते थे कि बचपन में उनकी माता उन्हें दूध दिया करती थी लेकिन एक गाय जिंदगी भर दूध का जरिया बनती है।''
मोदी ने 'टाउन हॉल' में गाय के मुद्दे पर क्या कहा था?
-गाय के मुद्दे पर सीधी बात करते हुए मोदी ने कहा था- ''कभी-कभी गोरक्षा के नाम पर कुछ लोग दुकानें खोलकर बैठ जाते हैं। मुझे इतना गुस्सा आता है...। सचमुच के अगर वे गोसेवक हैं तो प्लास्टिक बंद करवा दें। गायें कत्ल से ज्यादा प्लास्टिक से मर रही हैं।''
लगातार गाय पर क्यों बयान दे रहे हैं मोदी?
- पीएम बनने के बाद पहली बार शनिवार को मोदी ने गाय पर सीधी बात की थी।
- यूपी के दादरी में 11 महीने पहले अखलाक नाम के शख्स की इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई क्योंकि उसके पास गोमांस रखे जाने का शक था।
- गुजरात के उना में 25 दिन पहले दलितों की इसलिए पिटाई हुई, क्योंकि उन पर गोवध का शक था।
- 7 महीने में गाय के नाम पर दलितों और मुसलमानों पर बर्बरता के 14 बड़े मामले सामने आए हैं। ज्यादातर केस बीजेपी शासित राज्यों के हैं।
- हरियाणा में 3, मप्र में 3, पंजाब में 3, गुजरात में 2, राजस्थान में 2 और झारखंड में 1 मामले आए। इसलिए ये मुद्दा अहम बना हुआ है।




#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top