विकीलीक्स का खुलासा : ISIS को हथियार बेचते हैं ओबामा और हिलेरी क्लिंटन

Translate News:
    वाशिंगटन।। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को हथियार बेचने की बात को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अब तक इनकार करती रही हैं लेकिन विकीलिक्स ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। विकीलिक्स के संस्थापक जूलियन अंसाजे ने दावा किया है कि ओबामा के शासनकाल में हिलेरी जब स्टेट सेक्रेटरी थीं तब उन्होने इस्लामिक स्टेट को हथियार बांटे। अंसाजे ने कहा यह साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त सबूत हैं।
     “द पॉलिटिकल इनसाइर” की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने ओबामा के दूसरे कार्यकाल के दौरान स्टेट सेक्रेटरी की हैसियत से अमेरिका द्वारा निर्मित हथियार को कतर देश को भेजे। आपको बता दें कि कतर मुस्लिम ब्रदरहुड का भी हिस्सा है जिसके लीबियाई विद्रोहियों के साथ भी दोस्ताना संबंध थे। बता दें लीबियाई विद्रोही तत्कालीन गद्दाफी सरकार का तख्ता पलट करना चाहते थे। बता दें उन हथियारों का इस्तेमाल सीरिया के असद सरकार के विद्रोहियों और अलकायदा की मदद करने में किया गया।
     रिपोर्ट के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन ने सीरिया में सत्ता परिवर्तन और सीआईए नेतृत्व वापस करने के लिए ”सीरिया के मित्र” (अल-कायदा/इस्लामिक स्टेट) में हिस्सा लिया था।साल 2013 में शपथ के तहत सार्वजनिक गवाही के दौरान हिलेरी क्लिंटन ने इनकार किया था कि बेनगाजी आतंकवादी हमले के बाद हथियारों के लदान के बारे में जानती हैं।
    “डेमोक्रेसी नाऊ” के साथ एक इंटरव्यू में विकीलिक्स के जूलियन असांजे ने बताया कि हिलेरी क्लिंटन के 1700 ईमेल सीरिया से लीबिया और सीधे तौर पर अलकायदा व आईएसआईएस से कनेक्ट हैं।
Loading...

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top